तीन किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

बनबसा । एसएसबी ने पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही तीन किलो, तीन सौ ग्राम चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा है। चरस के साथ पकड़े नेपाली को एसएसबी ने पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पकड़े गए चरस तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे


एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेट गजेन्द्र कुमार ने बताया कि एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से भारत नेपाल सीमा के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान नेपाल की ओर से आ रहे व्यक्ति को रोकने पर वह भागने लगा। जिसे जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग से तीन किलो, तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000 -सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मधन बहादुर बोहरा पुत्र लाल बहादुर उम्र 45 वर्ष निवासी गांव मष्टा, गांव पालिका छह, जिला बझांग बताया। उसे चरस गांव के एक व्यक्ति ने दी थी। चरस को बनबसा में किसी व्यक्ति को देना था। पुलिस टीम में एसएसबी के एएसआई शिव कुमार पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार, किशन वीर सिंह, शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत कठायत, अनिल कुमार, जीवन पांडेय शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119