रानीखेत के खुशालकोट गांव में नव विवाहित पति-पत्नी ने फांसी लगाई

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिले के खुशालकोट गांव में नव विवाहित दंपति संदिग्ध हालत में फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतारकर  पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। जब उन्होंने फांसी लगाई उस समय घर मे उन दोनो के अलावा कोई नही था।मृतक कमल सिंह नेगी बैगलोर मे प्राइवेट नौकरी करता था और दिपावली की छुट्टी पर घर आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बता दे कि घर पर मां के साथ दोनो रह रहे थे। पिता इंदर सिंह नेगी अपने बडे बेटे के यहा लुधियाना गए है। जिस समय यह घटना घटी उस समय मां भी घर मे नही थी।लगभग 6 महिने पहले इन दोनो की शादी हुई थी। सूत्रो से पता चला है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद  दोनों ने यह कदम उठा फासी लगाकर प्राण त्याग दिए। ताड़ीखेत ब्लाक के खुशालकोट निवासी देवकी देवी ने मंगलवार दोपहर में कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। बच्चों की ये दशा देखकर देवकी रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा। राजस्व पुलिस के मुताबिक दोनो दंपति ने कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य लोग मौजद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119