आतंकी साजिश मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर 08 सितंबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर और पांच राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 22 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा


जम्मू-कश्मीर में एनआईए की टीमें बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में सक्रिय रहीं। सोमवार सुबह बारामूला के जंगम गांव में रशीद लोन के घर पर भी छापेमारी हुई। छापों के दौरान कई जगहों से मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि, इस पर एनआईए ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी


गौरतलब है कि इससे पहले जून में भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं, ऐसे में एजेंसी की यह कार्रवाई और अहम हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर


इसी बीच बिहार में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान खालिस्तानी आतंकी शरणजीत कुमार उर्फ शनी को गिरफ्तार किया गया। शरणजीत पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला का रहने वाला है और स्वर्ण मंदिर ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119