अब प्रति राशन कार्ड मिलेगा 20 किलो खाधान्न:-मंत्री ने दिए अधिकारियो को प्रस्ताव बनाने के निर्देश
डीलरों के लाभांश को 10 रुपये प्रति कुन्तल से बढाकर 143 रुपये प्रति कुन्तल करने का निर्णय
देहरादून । प्रदेश के विधायी, एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास, आवास, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभाकक्ष में खाद्यान्न वितरण तथा सस्ता गल्ला बिक्रेताओं की समस्याओं के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री ने राज्य खाद्य् योजना में प्रति राशन कार्ड साढे सात किलों के स्थान से बढाकर 20 किलो करने का निर्णय लेते हुए 10 किलो चावल तथा 10 किलो गेहूॅ प्रति राशन कार्ड करने का प्रस्ताव बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को राशन तथा चीनी में की गई बढोत्तरी के सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश देते हुए उसको कैबिनेट में प्रस्तुत करने को कहा जिससे प्रदेश के सस्ता गल्ला की दुकानों से राशन क्रय करने वाले उपभोक्तओं को सीधा-सीधा लाभ प्राप्त हो सके।
विभिन्न जनपदों के सस्ता गल्ला राशन बिक्रेताओं की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक के दौरान मा मंत्री ने राज्य खाद्यान्न योजना में डीलरों के लाभांश को 10 रुपये प्रति कुन्तल से बढाकर 143 रुपये प्रति कुन्तल करने तथा दालों का बोनस अथवा लाभांश जो अभी तक 18 रुपये मिलता था उसको 100 रुपये प्रति कुन्तल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश भर के सस्ता गल्ला की दुकानों में अनिवार्य रूप बायोमेट्रिक प्रक्रिया से राशन को वितरित करवाने तथा निर्बाध ऑन लाईन राशन वितरण हेतु बेहतर इन्टरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी के साथ मा मंत्री ने कोविड.19 की गाईड लाईन का कडाई से अनुपालन कराने के लिए अनिवार्य रूप से राशन वितरित करवाने व क्रय करते समय मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने और सैनिटाईजर का समय समय पर उपयोग करने के भी निर्देश दिये।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर