अब टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी का एक नया मामला -युवक से 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें मुखानी क्षेत्र निवासी एक युवक से 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। ठगों ने टेलीग्राम पर संपर्क कर युवक से उसकी निजी जानकारी प्राप्त की और फिर खाते से रकम उड़ा ली। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने राशि को होल्ड करवा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

हालांकि अभी तक युवक को पैसे वापस नहीं मिले हैं। युवक ने जल्द धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है। जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119