अब 25 मई से बढ़ेगी लखनऊ एक्सप्रेस की रफ्तार, एचएलबी रेक के साथ चलेगी ट्रेन

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। काठगोदाम और लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ एक्सप्रेस अब 26 मई से एचएलबी रेक के साथ चलेगी। एलएचबी कोच की वजह से ट्रेन की स्पीड बढ़ती है और सफर सुरक्षित व आरामदायक रहता है।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस रेक में जनरेटर सह लगेज यान के 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 3, शयनयान श्रेणी के 3, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, एलएसएलआरडी का 1 कोच सहित कुल 16 कोच स्थायी रूप से लगाये जायेंगे। एलएचबी कोच जर्मनी की कंपनी है जिसका पूरा नाम लिंक हाफमैन बुश है। कपूरथला में इसके कोच बनते हैं। उन्होंने बाताया कि भारतीय रेलवे इस कोच को सन 2000 में जर्मनी से लेकर आया था। एलएचबी कोच माइल्ड स्टील से बनता है। यह वजन में हल्का और उपयोगी रहता है। सीधे शब्दों में कहें तो नीले रंग वाले डिब्बे आईसीएफ कोच होते है और राजधानी-शताब्दी जैसी ट्रेनों में लाल रंग के डिब्बे एलएचबी कोच होते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119