अब बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर सीधे होगा मुकदमा : एसएसपी
हल्द्वानी। कोतवाली स्थित बहुउद्देशीय भवन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी पंकज भट्ट ने सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को हुई बैठक में एसएसपी ने कहा कि किराएदार, नौकर, दुकान कर्मचारी, रेहड़ी फड़ संचालक शत प्रतिशत सत्यापन करा लें। सत्यापन नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन मर्यादा के तहत खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था ठीक रखना बड़ी जिम्मेदारी है।
वीकेंड पर पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कालाढूंगी एसओ नंदन रावत, एसआई अविनाश मौर्या, एसआई कृष्णा गिरी, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, गुलशन गिरी, अशोक कांबोज, दिलशाद, चंद्रशेखर महिला होमगार्ड गंगा शाही को बेस्ट इंप्लॉय ऑफ मंथ का अवार्ड दिया गया। मौके पर एसपी क्राइम व ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी, भवाली नितिन लोहनी, यातायात संजय गर्ब्याल, लालकुआं संगीता, नैनीताल विभा दीक्षित, रामनगर बलजीत भाकुनी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस
24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक