29 को दिल्ली के जंतर मंतर में होगा वृहद आंदोलन : खष्टी

खबर शेयर करें

भवाली। देश में न्याय व अपने हक के तहत, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय, एवं आर्थिक न्याय को लेकर 29 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानिता लांबा के नेतृत्व में देश की राजधानी दिल्ली जंतर मंतर पर किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

बताते चलें कि प्रेस कांफ्रेंस के कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल,खष्टी बिष्ट ने बताया कि हमारी पहली मांग, महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के तहत महिला आरक्षण कानून को अति शीघ्र लागू करने सहित पिछड़े वर्ग की बहनों की आरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने,
देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना ₹1लाख या हर महीने 8,500 सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाने, केंद्र सरकार से सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में बढ़ोतरी रोकने को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में 30 साल की महिला के साथ बलात्कार और हत्या, और महाराष्ट्र ठाणे में 9 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने से लगता है कि अपराधियों को कानून का डर ही नहीं है। कहा कि देश के ठेकेदार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं दूसरी तरफ महिलाओं के उत्पीड़न में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान में अभी हाल ही में ‌6 महीने पहले अपराध के 20,हजार केश सामने आए हैं और वहां के मंत्री जी कहते हैं महिला अपराध में कमी आई है। कहा कि यह आंदोलन महिलाओं को न्याय के हक मिलने तक जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119