फेसबुक पर युवती को अभद्र मैसेज करने वाला गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सोशल साइट्स फेसबुक पर युवती को अभद्र मैसेज करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को सीमांत की एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी।  युवती के मुताबिक लंबे समय से एक व्यक्ति फेसबुक पर अज्ञात प्रोफाइल से उसे अभद्र मैसेज कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा

ब्लॉक करने पर दूसरे अन्य प्रोफाइल से मैसेज करने लगा। इससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस और एसओजी की टीम ने इस मामले में मझीगांव झारखंड निवासी  रितेश कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119