मजदूर दिवस पर हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष ने कर्मियों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मजदूर दिवस पर हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वच्छ कर्मियों को पुष्प गुच्छ व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना एवं समझा गया। कार्यवाहक अध्यक्ष ने समस्याओं के निवारण हेतु उन्हें आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अन्य कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। प्रमुख समस्याओं में कर्मचारियों की वेतन रिकवरी की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

जिस पर पर कार्यवाहक अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह किसी भी हालत में रिकवरी को वापस कराकर ही छोड़ेंगे। इस अवसर पर हाइड्रो-इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के मोहम्मद रियाज, पंकज नैथानी, गोपाल बिहारी, जगदीश जोशी, अरुण कुमार गौड़, धीरेंद्र पंत, दुर्गा पाठक, गोविंद, लाजवंती सेमवाल, बलविंदर कौर, विकास पुंडीर के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119