25 अक्तूबर मंगलवार को लगेगा सूर्यग्रहण, ग्रहण काल में क्या करें, क्या न करें, पढ़े

खबर शेयर करें 👉

सूर्यग्रहण 25 अक्तूबर दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन सूर्यग्रहण पड़ने से दीपावली के बाद के त्योहार आगे बढ़ गए हैं। सूर्यग्रहण पड़ने पर सभी प्रमुख मंदिर मंगलवार की देर शाम तक बंद रहेंगे। माना जाता है कि ग्रहण के दिन भोजन आदि खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती डाली जाती है। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व यानी मंगलवार तड़के 4:29 बजे से ही शुरू हो जाएगा। शास्त्रीय नियमानुसार इस कारण परिसर के सभी मंदिर के कपाट सुबह से शाम 6:30 तक नहीं खुलेंगे।

सूर्य ग्रहण के दिन भोजन, जल व खाद्य सामग्री में तुलसी की पत्ती डाली जाती है। इस बार 23 अक्तूबर को रविवार है, इस दिन तुलसी को छूना व तोड़ना वर्जित है। तोड़ने वाला पाप का भागी होता है। ऐसे ही 24 अक्तूबर को अमावस्या है। अत: कोई भी पत्ता तोड़ने पर ब्रह्महत्या का पाप लगता है। ऐसे में इन तीन दिन तुलसी की पत्ती नहीं तोड़नी चाहिए तो 22 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे तक तुलसी की पत्तियां तोड़कर सुरक्षित रख लें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119