बहू और बेटे पर करें सख्त कार्रवाई, बहू-बेटे की हरकतों से परेशान 80 साल के बजुर्ग ने पुलिस से लगाई गुहार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में ससुर अपनी बहू की हरकतों से इतना परेशान हो गया कि उन्हें पुलिस से मदद मांगनी पड़ी। 80 साल के ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर छोटे बेटे व उसकी पत्नी से जान छुड़ाने की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  मामला अमरावती कालोनी का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी तहरीर में पीडि़त ने बताया कि इसी साल फरवरी में छोटे बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की और बहू को घर लाया, लेकिन बहू ने उनका और उनकी बीमार पत्नी का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने बताया कि बीती 23 अप्रैल को वह पत्नी के साथ मंदिर गए थे और घर में छोटी बहू थी, वह जब लौटे तो घर से लाखों के जेवर गायब थे। पूछने पर बहू ने उन्हीं पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बहू उन्हें गालियां देती है, जिससे वह परेशान हैं। साथ ही उन्हें गला काट देने की धमकी देती है और कहती है तुम सबको फंसा दूंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

उसने अपने जेठ पर भी हाथ उठाया। उसके खौफ से बेटी और नातिनों ने घर आना बंद कर दिया है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि उनका और उनकी बीमार पत्नी का गुजारा मकान से मिले किराए से होता है, लेकिन इन पैसों पर भी बहू ने अपना अधिकार जमाना शुरू कर दिया है। वो हमें खाना नहीं देती और मैं जो खाने के लिए घर लाता हूं, वो भी मुझसे और मेरी बीवी से छीन लेती है। बहू ने दो-तीन बार मेरी बीमार पत्नी पर भी हाथ उठाया। उन्होंने पुलिस से निवेदन किया है कि उनके बहू और बेटे पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119