महिला की तहरीर पर ससुर, पति, ननद, देवर और एक रिश्तेदार खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज –
हल्द्वानी। यहां एक महिला ने अपने पति समेत ससुर, देवर के ऊपर कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने आरोपी पति और सास, ससुर,देवर सहित एक रिश्तेदार के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2003 में मल्ला गोरखपुर निवासी युवक से हुई थी।
आरोप है कि उसका पति दुबई में नौकरी करता था और इसी का फायदा उठाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में उन्होंने दहेज के लिए दबाव बनाया यहां तक कि उसकी सास तंत्र विद्या के नाम पर धमकाती रहती थी। आरोप यह भी लगाया कि पति ने 2018 में उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर अंदरूनी चोटें पहुंचाईं।सास की मौत होने के बाद उसने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर, पति, ननद, देवर और एक रिश्तेदार खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज