100 व 500 के एक लाख पांच हजार नकली नोट व मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
टनकपुर।टनकपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को एक युवक को आईटीआई टनकपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पकडा गया युवक मुख्तार अली पुत्र अस्पार अली निवासी ग्राम पंडरी वार्ड नंबर 04 सितारगंज का है.उसके पास से 100 व 500 रुपये के नकली नोट 1 लाख 5 हजार व मोबाइल बरामद हुआ।वह बाइक संख्या यूके06एयू5310 से आ रहा था। पूछताछ में युवक ने उक्त नकली नोट अपने साथी नितिन राठौर निवासी वार्ड नंबर17,गली नंबर 09,रामपुर रोड हल्द्वानी से लाना बताया।कहा नोटों को वह असली नोटों के भाव मे चलाने लाया था।इससे पूर्व भी वह नकली नोटो को उधमसिंह नगर व चंपावत जिले में चला चुका है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 488B/489C के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।अभियुक्त नितिन के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहै है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर