कैँची धाम के पास होटल में गोली चलने से एक की मौत
नैनीताल। धनतेरस पर्व की धूम के बीच क्षेत्र में सनसनी फैल देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें कैंचीं धाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि होटल में बैठे लोंगों में लाइसेंसी बंदूक को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक उक्त असलहे की खींचातानी में गोली चल गई। गोली बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह के गले में लग गई। अत्यधिक खून बहने से आनंद की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर उक्त हथियार को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि उक्त असला रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद