पिकअप खाई में एक की मौत-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 18 फरवरी : द्वाराहाट विकास खंड के जालली रानीखेत मोटर मार्ग पर पडयूला के पास एक पिकप वाहन शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में पिकप में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार की अपरान्ह जालली रानीखेत मोटर मार्ग पर पिकप वाहन संख्या यूके-04-सीबी- 5483 से भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाला सीमेंट और सरिया उतारा जा रहा था।
अचानक वाहन ढलान की ओर खाई में जा गिरा। हादसे में सामान उतार रहे ईडा निवासी पूरन सिंह पुत्र धन सिंह वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जालली ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर