दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

अंजली पंत

हल्द्वानी। देर रात दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना हल्द्वानी कालाढूंगी रोड भाखड़ा नदी के पास जंगल की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा


जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि रविवार देर रात रात भाखड़ा नदी के पास जंगल में दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां एक बाइक में सवार 22 वर्षीय विवेक कुमार निवासी रांकड़ पतलिया कोटाबाग और दीपू सवार थे जबकि दूसरी बाइक में शुभम भंडारी, निवासी वार्ड छह कालाढूंगी, अंकित निवासी पूरनपुर और मो. साद निवासी कालाढूंगी सवार थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है. मृतक युवक विवेक कुमार की तीन साल पहले शादी हुई थी जिसकी डेढ़ साल की बेटी है, वह शादी समारोह में डीजे बजाने का काम करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

Reporter -Anjali pant

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119