कार की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल
खटीमा। कार की टक्कर सेे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मे रखवा दिया।
विगत देर रात चकरपुर के पास एक कार ने एक बाइक पर सवार तीन युवक विशाल राना (21) अमन (23) निवासी मोहनपुर व अभिषेक (24) निवासी जादोपुर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये, वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुची ने 108 ले घायलो को उप जिला चिकित्सालय पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने विशाल सिंह राना (21) पुत्र मनोज राना को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल अमन (23) को हायर सेंटर रिफर कर दिया।
सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अपने विशाल अपने मौसा से बाइक मांगकर अपने साथी अमन के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला। उसका एक साथी अभिषेक भी उसके साथ था। देर रात टनकपुर रोड़ नदन्ना पुल व टिगरी के पास एक कार ने उन्हे टक्कर मार दी। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा