बर्धौ में खुला साधन सहकारी समिति विस्तार पटल व ग्रामीण बचत केन्द्र, संचालक बालकिशन ने पूजा अर्चना के साथ कार्यालय का शुभारंभ
हेम चंद्र लोहनी
गरमपानी। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग देहरादून के निर्देश पर नैनीताल ज़िले के विकास खंड बेतालघाट के ग्राम पंचायत तिवारी गाँव तल्लागाव गाँव मल्लागाव गाँव दाडीमा के ग्रामीणों की सुविधा के लिए शाधन सहकारी समिति बर्धौ के विस्तार पटल व बचत केन्द्र खोलने के लिए रजिस्ट्रार उत्तराखंड सहकारी समितियाँ देहरादून को जन सुविधा के लिए निर्णय पारित कर आदेश निर्गत किये गये थे ।
संयुक्त निबंधक सहकारी समितियाँ उत्तराखंड ने अपने पारित आदेश के अनुपालन में दिनांक 22/12/2022को निबंधक को जनहित में विस्तार पटल व ग्रामीण बचत केन्द्र खोलने के निर्देश कर दिये गये थे ।
जिसपर बर्धौ सहकारी समिति के संचालक मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जैडा व समिति के संचालको द्वारा बर्धौ समिति का विस्तार पटल व ग्रामीण बचत केन्द्र तिवारी गाँव में खोलने की संवैधानिक सहमति प्रदान कर दी गयी थी ।
जिला निबंधक सहकारी समितियाँ नैनीताल के सहायक निबंधक बलवंत सिंह मनराल द्वारा सहायक कुन्दन सिह को तिवारी गाँव में सर्वे के निर्देश दिये गये थे ।
ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त ग्रामों को ग्रामीण पंन्दह किमी की दूरी तय कर अब तक समिति मुख्यालय पहुँचते थे साथ ही पैतीस किमी की दूरी परकौआपरेटिव बैंक की शाखा में जाना पडता था।
इस अवसर पर सचिव गणेश सिह जैडा सहायक पूरनसिंह दरमाल ग्राम प्रधान हरीश चन्द्र, पी सी गोरखा,जैमलसिह हालसी ,कुलदीप कुमार ,बालादत्त तिवारी,प्रेम बल्लभ ,ओमप्रकाश ,सुरेश चन्द्र ,हरिओम ,आनंद बल्लभ जोशी प्रताप सिंह जलाल सहित सैंकड़ों कास्तकार मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी