साक्षरता एवं संख्याज्ञान पर एक महत्वपूर्ण रिफ्रैशर वेबीनार का आयोजन
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेन्द्र शाह के निर्देशानुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान पर एक महत्वपूर्ण रिफ्रैशर वेबीनार का आयोजन किया गया।इस वेबीनार में जिला समन्वयक एवं प्रवक्ता डायट डाॅ हेमचन्द्र जोशी,डाॅ भुवन चन्द्र पाण्डेय, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से संदीप कुमार ने चर्चा परिचर्चा के माध्यम से सल्ट के प्राथमिक शिक्षको से बात की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्ट ने विद्यालय स्तर पर एफएलएन कार्यक्रम के समुचित क्रियान्वयन पर जोर देते हुए,इसे लक्ष्य आधारित उपयोगी कार्यक्रम बताया।वक्ताओ ने सल्ट विकासखण्ड की इस पहल का स्वागत करते हुए,अग्रिम कार्यक्रमो से प्रतिभागियो को अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार ने किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही