बिंदुखत्ता स्थित इदिरानगर निवासी युवक की सर्पदंश से दर्दनाक मौत
लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित इदिरानगर निवासी युवक की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गयी, उक्त हादसे से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विदित रहे कि गत बुधवार की रात को बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय काररोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे उम्र 32 वर्ष को गौशाला में पशुओं को चार देते वक्त जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में मनोज को हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का एक पुत्र है।
उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मनोज मिलनसार युवक था और गांव में वह सामाजिक रूप से भी जुड़ा रहता था, उसकी मौत से आसपास के हर एक की आंखें नम है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस
उत्तराखंड…खटीमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई -111 पाउच कच्ची शराब बरामद