जागेश्वर में जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम भैसोड़ा़ के कुन्युड़ा तोक में सोमवार को जंगली जानवर के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लमगड़ा विकासखंड के ग्राम चौमू निवासी इंदर राणा (लगभग 40 वर्ष) सोमवार को बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुन्युड़ा के पास एक गधेरे में वह लहूलुहान हालत में पड़े मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह को दी, जिन्होंने तत्काल वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल सड़क से काफी दूर होने के कारण घायल ने सड़क तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विकलांग और अविवाहित था। उसके माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था।

वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि मृतक के शरीर पर मिले घावों से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि उस पर जंगली सुअर ने हमला किया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119