तड़के वाहन गिरा खाई में मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। तड़के एक सड़क हादसे में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा प्रातः लगभग पौने चार बजे के करीब हुई इस घटना में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई से 5 लोगों को सकुशल निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम स्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनी/जागेश्वर : बंदी खोल देवता मंदिर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर -अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकअप के बाद AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर पूर्व प्रेमिकाओं को कर रहे ब्लैकमेल -कुमाऊं में 3-4 मामले आए सामने

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। इस घटना में घायलों की पहचान राहुल पुत्र श्री तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार, हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार, करण पुत्र श्री समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर,अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार,अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार के रूप में हुई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119