पीजी से छात्रा संदिग्ध हालातों में लापता, अधिवक्ता पर रेप का आरोप
रूद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र के एक पीजी से छात्रा संदिग्ध हालातों में लापता हो गयी। छात्रा ने अपनी ताई को फोन करके उसे एक अधिवक्ता जबरदस्ती अपने साथ ले गया है और उसके साथ रेप किया है, उसके बाद से छात्र का मोबाइल बंद है छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खटीमा क्षेत्र निवासी एक युवक ने आवास विकास चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन आवास विकास स्थित एक गर्ल्स पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही है। 14 अक्टूबर की दोपहर बहन ने अपनी ताई के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि उसे एक वकील बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ मारपीट करते हुए रेप किया,मुझे बचा लो इतना कहकर छात्रा ने फोन काट दिया। छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी ताई ने इस बात की जानकारी जब उसे दी तो वह गर्ल्स पीजी पहुंचा लेकिन बहन वहां पर नहीं मिली। उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ है जिस वकील के बारे में छात्र ने ताई को फोन करके बताया था उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
तहरीर में युवक ने बताया कि उसकी बहन को अगवा करके ले गया वकील उसकी बहन के साथ कोई भी अनहोनी कर सकता है। युवक के अनुसार उक्त वकील पर पूर्व में भी लड़कियों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं उसके खिलाफ बिलासपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज है युवक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK…मोतीनगर से मेहनत की कमाई पर चोरों का डाका -रातोंरात मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं
किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न -24.92 करोड़ का बजट पारित