धौलादेवी को खेती मोटर मार्ग में मलबा आने से बस पलट के पलटते बची

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। धौलादेवी खेती मोटर मार्ग में मलाणा से हल्द्वानी को आ रही कैमों की बस पलट के पलटते बची। बताया जा रहा है कि बस में यात्रियों के अलावा स्कूली बच्चे भी सवार थे। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग को कई बार इस सड़क को सही करवाने के लिए कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

बताया गया है कि बरसात के समय में इस सड़क का मालवा हटाने के लिए बिनवाल ठेकेदार को ठेका दिया गया है। लेकिन वहां पर मशीन उपलब्ध ना होने के कारण सड़क की दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विदित हो कि यह सड़क धौलादेवी से खेती, चौरा, धुरा, मालण, सरयू घाटी तक जोड़ती है। आए दिन सड़क बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119