पुलिस ने 72 पव्वे अंग्रेजी शराब व 18 बीयर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल की रिपोर्ट
एसओजी का शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान जारी-
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह,के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कडी कार्यवाही किये जाने के क्रम मे शनिवार को चौकी प्रभारी चण्डाक हीरा सिंह डांगी व प्रभारी SOG श्री प्रकाश पाण्डे* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम छेड़ा, चण्डाक से अभियुक्त संदीप चन्द पुत्र देवी चन्द निवासी छेड़ा पिथौरागढ को 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व 18 बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस पर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वही एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडेय ने कहा है की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन ,एसओजी कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह, एसओजी, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र चौकी चंडाक शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत