देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले कलयुगी पति और उसके मामा सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज
काशीपुर : एक पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले कलयुगी पति और उसके मामा सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
कलयुगी पति से सताई हुई पीड़ित महिला का आरोप था कि उसके पति ने अपने मामा के साथ मिलकर उसके साथ नैतिकता की हदें पार कर दी थी, जिसका कई बार पीडित महिला द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन पति द्वारा लगातार ही महिला की अश्लील क्लिपिंग की धमकी देकर पति अनैतिक कार्य करता रहा, लम्बे समय तक पति की प्रताडना सहने के बाद आखिर पीडिता ने पुलिस की शरण ली,
पति सहित तीन अन्य के विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र के कुण्डेश्वरी में शिकायत दर्ज करायी थी, लम्बे समय से पीडित महिला पुलिस न्याय की गुहार लगा रही थी, वहीं महिला की शिकायत पर आखिर पुलिस ने पति सक्षम चौधरी और उसके मामा विपुल चौधरी के साथ ही ससुर सतेन्द्र चौधरी और मामी प्रियंका चौधरी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
वहीं पुलिस का कहना है कि पीडित महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 323, 376,377 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं पुलिस अब पुरे मामले की जांच के बाद ही जल्द गिरफ्तारी भी करेगी,
बहरहाल दो सालों से पति से प्रताडित एक पीडित महिला की शिकायत पर उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस को तरस आ ही गया, और महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच भी शुरु कर ली है, वहीं देखना होगा कि आखिर पुलिस जांच में इस पुरे मामले में क्या सच निकाल पाती है, और दोषियों के खिलाफ कब तक कार्यवाही करती है,
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती