पुलिस जवानों को धक्का देकर भगा आरोपी कमल चौथे दिन दिखा अल्मोड़ा में

खबर शेयर करें 👉

कमल दिखा अल्मोड़ा में पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज अल्मोड़ा गत 15 सितंबर को पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर भागे आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा की ढूंढ खोज जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खड़िया खदानें खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू


अल्मोड़ा नगर के एक दुकान की सी सीटी वी फुटेज में आरोपी दिखाई दिया है, फुटेज के आधार पर सर्च अभियान में लगी एसओजी व जनपद पुलिस की टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अन्य राज्यों में सुरागरसी पतारसी के लिए रवाना टीमों को सूचित कर सतर्क किया गया है, उक्त आरोपी की तलाश के लिए नैनीताल और उधम सिंह नगर रवाना टीमों को भी सतर्क किया गया है । मोबाइल टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119