जागेश्वर में अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 43 दुकानदारों को नोटिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–विरोध में फड़ व्यवसायियों ने दी आत्महत्या की धमकी

जागेश्वर कस्बे में लगातार बढ़ रही भीड़ और सड़क की संकीर्णता के चलते अतिक्रमण की समस्या विकराल होती जा रही है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग ने कस्बे में अतिक्रमण कर दुकानें और ठेले लगाने वाले 43 व्यापारियों को नोटिस जारी कर दो से तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता फैजान मलिक ने बताया कि जीरो जोन से लेकर जागेश्वर मंदिर से आगे तक सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानों के बाहर फैले सामान को चिन्हित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सड़क किनारे प्रसाद बेचने के लिए लगाई गई कुछ टेबलों को हटवा दिया गया। इससे पहले तहसीलदार भनोली बरखा जलाल ने स्थानीय व्यापारियों और मंदिर से जुड़े पुजारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर चर्चा की, जिसमें सभी ने सहमति जताई। पुलिस, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

इधर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर फड़ व्यवसायियों में भारी नाराजगी है। कुछ व्यवसायियों ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई में भेदभाव किया गया तो वे जीसीबी के सामने लेट जाएंगे और आत्महत्या के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119