जगदीश हत्याकांड से बौखलाए पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में सल्ट विधान सभा के ब्लाक मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन-
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। (अल्मोडा)। पनुवाद्यौखन- सल्ट- निवासी अनुसूचित जाति के जगदीश चन्द्र द्वारा बेल्टी निवासी सर्वण जाति की युवती के साथ विवाह कर दिये जाने पर उसके भाई, पिता, मा़ँता ने उसे विगत दिनों मौत के घाट उतार दिए जाने पर आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में सल्ट विधान सभा के ब्लाक मुख्यालय रोड के चौराहे पर अपना विरोध प्रदर्शन कर जम कर नारेबाजी की और सीएम का पुतला फूँका । प्रदर्शनकारियों ने कहा जगदीश हत्या कान्ड में शासन-प्रशासन की चूक को दर्शाता है, इसको किसी भी तरह सहन किया जायेगा। जगदीश को न्याय दिलाने के लिए हर सख्स को आगे आना चाहिए। सभी ने इस जघन्य हत्या कान्ड की कडी़ निन्दा करते हुए अपराधियों को फाँसी देने की मांग की है, इसी क्रम में सभी ने नारेबाजी के साथ ब्लाक मुख्यालय मैन रोड चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूँका।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिह रावत, सरपंच घनानन्द शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार,पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल राम, पूर्व ग्राम प्रधान पूरन राम, हरीश जोशी, ग्राम प्रधान जगत प्रकाश, दीपक कुमार,आनन्द राम, हरीश सिंह, सूरज भानु आदि लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर