रेलवे स्टेशनों पर बिना मास्क प्रवेश पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही-

खबर शेयर करें 👉

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन से आने-जाने वाले रेल यात्रियों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु स्टेशनों पर एवं यात्रा के दौरान कोविड-19 अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करते हुए रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।
स्टेशन पर बिना मास्क पहने प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यदि कोई इसका उल्लघंन करता हुआ पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अपनी एवं रेल कर्मियों की सुरक्षा हेतु यात्रा के आरंभ में एवं यात्रा के दौरान तथा यात्रा की समाप्ति पर विशेष सावधानियां बरतनी होगी। यात्रीे रेलवे प्लेटफार्म या ट्रेन पर एक दूसरे से यथा संभव उचित दूरी रखें।

स्टेशन प्लेटफार्म व ट्रेन के अन्दर इधर उधर न थूकें तथा इस्तेमाल किए गये मास्क को इधर उधर न फेकें। यात्रा के दौरान सह यात्रियों के साथ अपनी व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे मोबाइल फोन, कपड़े, बिस्तर, तौलिया, खाने का सामान एवं अन्य दूसरी व्यक्तिगत वस्तुएं साझा न करें। प्रसाधनों में स्वच्छता बनाये रखें। यदि यात्रा के दौरान यात्री को खांसी, बुखार एवं सांस लेने में कठिनाई होती है, तो यथाशीध्र रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर उनके निर्देशों का पालन करें।


साथ ही मंडल में कार्यरत स्टेशन स्टाफ, विशेष तौर पर फ्रंट लाइन स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि डयूटी के दौरान स्वयं को संक्रमण से बचाने के लिए प्रोटोकाल एवं गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे। यात्री आकस्मिक आवश्यकता की स्थिति पर भारतीय रेलवे के हेल्प लाइन नम्बर-139 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119