बारिश के पानी से लबालब भरी लालकुआं के गली-मोहल्ले और सड़कें, लोग घरों में कैद

खबर शेयर करें 👉

अंजली पंत।

लालकुआं। मूसलाधार बारिश के चलते सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। इसके चलते सड़कें, गलियां जहां लबालब हो गई हैं वहीं लोगों के घर व दुकानों में पानी घुस गया है। बरसात तेज होने के कारण शहर की नालियां चोक हो गई हैं जिससे घरों में पानी घुस गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे

इसके अलावा बिंदुखत्ता में गौला नदी किनारे रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई हैं। गौला नदी ने तटीय क्षेत्रों में भू कटाव तेज कर दिया है। इंद्रानगर द्वितीय से लेकर, संजय नगर, रावतनगर, शीशमभुजिया में भू कटाव तेज हो रहा है जिससे कई परिवार बेघर होने की आशंका से भयभीत हैं। बताते चलें गत वर्ष आई बाढ़ ने छह परिवार बेघर कर दिए थे जिन्हें आज तक छत नसीब नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119