वोट डालने जा रहे डॉक्टर की कार गिरी मौत, -रामगढ़ सीएचसी में थे तैनात

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार (आज) दोपहर एक कार के खाई में गिर गई। हादसे में डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से हल्द्वानी वोट डालने जा रहे थे। दुघर्टना में रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल रामगढ़ से हल्द्वानी वोट डालने जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

गागर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119