दोस्त के घर से वापस लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी। दोस्त के घर से वापस लौट रही नाबालिग से उसके ही पड़ोस के जानने वाले ने युवक ने दुष्कर्म किया और फिर उसके ही दोस्त के घर छोड़ दिया। जब घटना का पता आठ दिन बाद परिजनों को लगा तो वह पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग पीड़िता के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि आठ दिन पूर्व उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी दोस्त के घर गई थी। वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में सूरज नाम का युवक मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। आरोप है कि सूरज उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
जिसके बाद उसे जान की धमकी दी और यह बात किसी को न कहने की बात कही। जिसके बाद वह पीड़िता को टेंपो से उसकी दोस्त के घर छोड़ आया था। जहां से पीड़िता अपने घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। आठ दिन बाद पीड़िता ने यह बात अपने भाई को बताई तो वह बहन को लेकर कोतवाली पहुंचा। इधर क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा