समूह ग में निकली भर्ती करें निशुल्क आवेदन-
देहरादून- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अन्तर्गत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 78 रिक्त पद, डेरी विकास विभाग में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक के 09 रिक्त पद, चाय विकास बोर्ड में बागान पर्यवेक्षक के 04 रिक्त पद, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गार्डन ओवरसियर के 01 रिक्त पदों तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग 3 (पर्यवेक्षक, कैनिंग) के 08 रिक्त पदों अर्थात कुल 100 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है।
वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार आवश्यक शैक्षिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दिनांक 12.03.2022 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पदों से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन करने हेतु जारी आधिकारिक विज्ञापन वेबसाइट- https://sssc.uk.gov.in/files/Ganna_Prayakshak.pdfhttps://sssc.uk.gov.in/files/Ganna_Prayakshak.pdf पर देखा जा सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत