क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने बिन्दुखत्ता के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने बिंदुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों व बिंदुखत्ता के  दुरुस्त क्षेत्र श्रीलंका टापू में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने इंद्रानगर द्वितीय  ट्रालीलाइन भगवती मंदिर  मुख्य मार्ग में सीसी मार्ग का लोकार्पण एवं इसी गांव में सार्वजनिक सोलर पंप का लोकार्पण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

इसके बाद 17 एकड़ में भी सार्वजनिक सोलर पंप का लोकार्पण किया। इसके बाद खुरियाखत्ता गांव में सार्वजनिक आर्टिजन का लोकार्पण किया। और अंत में वहश्रीलंका टापू पहुंचे, जहां उन्होंने 200 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया, इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड वन विकास निगम के निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन चुफाल, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, मंडल के महामंत्री मनोज सिंह बसनायत, गोविंद दानू,आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119