खनन कार्य में लगे अनफिट वाहनों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द, तैयारी शुरू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। खनन कार्यों में लगे अनफिट वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद कर किए जाएंगे। इसे लेकर खनन कार्य में लगे 15 साल पुराने डंपरों की फिटनेस जांच करने की तैयारी की जा रही है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने वन निगम के प्रभागीय लैंगिंग प्रबंधक (डीएलएम) व खनन कार्य से जुड़ी समितियों को मामले में पत्र जारी किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खटीमा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

एआरटीओ विपिन कुमार सिंह ने मंगलवार को डीएलएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने डीएम नैनीताल की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जताई चिंता का हवाला दिया है। इसी के तहत डीएम ने पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए उनकी फिटनेस जांच करते हुए अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119