अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी ने आशाओं की समस्याओं से कराया अवगत-
अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आशा फैसिलेटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने सोमवार को डायरेक्टर एनएचएम एवं प्रभारी सह सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड राजेश कुमार से देहरादून में मिलकर आशा फैसिलेटरो की समस्यायों के संबंध में अवगत कराया गया । रेनू नेगी ने भारतीय मजदूर संघ व अखिल भारतीय आशा कर्मचारी की उपाध्यक्ष ने राजेश कुमार से समस्यायों के निराकरण हेतु काफी चर्चा की।

रेनू नेगी आशा फैसिलेटर प्रदेश महासंघ देहरादून से उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा एवं आशा फैसिलिटेरो के बारे में अखिल भारतीय मजदूर संघ से लगातार निश्चित मानदेय व स्थाई डियूटी के लिए अवगत करा चुकी है। लेकिन तत्कालीन सरकार ने मानदेय व धनराशि के लिए शासनादेश जारी किया लेकिन कुछ धनराशि खाते में आ गई बाकी धन राशि अभी तक खातों में नहीं पहुंच पायी।
ज्ञापन देने में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी, अरबन आशा फैसिलेटर, लक्ष्मी कुकरेती, सुमित्रा चौहान आदि महजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार
uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार