नगर पंचायत में धांधली की रिपोर्ट करें सार्वजनिक–भाजयुमो अध्यक्ष ने डीएम को भेजा ज्ञापन
लालकुआं। नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में कथित धांधली को लेकर की गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बॉबी संबल ने लालकुआं नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्य में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए तहसीलदार द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। तहसील में कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन की प्रति नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा को सौंपी।
विदित रहे कि कुछ समय पूर्व भाजपा नेता बॉबी संभल ने एक महीने तक लालकुआं तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। जिस पर विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से जांच की। जिसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर युवा नेता बॉबी संभल जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं। इस दौरान अरुण जोशी, सुमित पांडे, प्रभांशु श्रीवास्तव, विनय रजवार, अंकित वर्मा, रोहन चौधरी, रोहित पांडे, करण तिवारी, जितेंद्र सिंह मेहरा, विशाल सेन, फैज खान, रौनक चंद्र, विक्की, दिवाकर, सोहेब खान आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी