46 बीघा पारिवारिक जमीन के बंटवारे की बात पर सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान ने खुद को लगाई आग, 60 प्रतिशत जला

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। खटीमा तहसील में सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान ने खुद को आग लगा ली। जवान शाम को छह बजे तहसील परिसर में पहुंचा और बोतल में साथ लाए ज्वलनशील पदार्थ से खुद को आग लगा ली। तहसील में मौजूद अरायजनवीसों, कर्मचारियों ने युवक को कंबल, रेत, पानी डालकर आग को बुझाया। बीएसएफ जवान द्वारा आत्महत्या के प्रयास की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व 108 से आग से झुलसे बीएसएफ जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि अधेड़ का लगभग 60 प्रतिशत शरीर का ऊपरी भाग झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

 मंगलवार देर शाम को तहसील में आरायजनवीस अपने दिन का काम निपटा रहे थे। कर्मचारी भी कार्यालय में बैठे घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान छह बजे एक अधेड़ काले रंग की स्कूटी में अंदर आया और उसने स्कूटी की डिग्गी खोली और डिग्गी में रखी एक ज्वलनशील पदार्थ की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेलकर आग लगा ली। एक जिंदा आदमी को जलता देख तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद आरायजनवीसों ने अपने चैंबर में लगे पर्दों, टेबल में रखे कंबलनूबा मेजपोस से जल रहे अधेड़ पर डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग भड़कती देख लोगों ने पानी और रेत डाला तब जाकर आग बुझी। आनन-फानन में पुलिस और 108 को सूचित किया गया और बहुत बुरी तरह झुलसे अधेड़ को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार किया गया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि घायल की पहचान नारायण सिंह मुंडेला 66 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बिशन सिंह मुंडेला निवासी दियूरी दरियानाथ के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अधेड़ 11 बजे के बाद अपने क्षेत्र के हल्का पटवारी से मिला और 46 बीघा पारिवारिक जमीन के बंटवारे की बात कही। पटवारी ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश कराने की बात कही और कहा कि उसके बाद ही जमीन का बटवारा करने के लिए वह आ सकते हैं। पटवारी ने उन्हें बताया कि वह उस समय चला गया और शाम को अधेड़ ने घटना को अंजाम दिया। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि वह मंगलवार को जिला मीटिंग में गए थे। शाम को ही वह लौटे हैं। घायल नारायण सिंह के बयान के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि चिकित्सक ने घायल को इस समय बयान लेने की स्थिति में नहीं बताया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119