ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे में कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा -तीन की मौत, 16 घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे में कांवड़ यात्रियों का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई,जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार, ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119