रोडवेज और कैंटर में जबरदस्त टक्कर, कैंटर चालक घायल
अल्मोड़ा। शुक्रवार प्रातः लगभग 08.30 बजे भतरौजखान पुलिस को सूचना मिली कि पनुवादोखन के पास भतरौजखान की ओर से रामनगर को जा रही रोडवेज और रामनगर से भतरौजखान को आ रही कैंटर आपसी टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं।

सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी पुलिस बल को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे, दुर्घटना में घायल कैंटर चालक प्रकाश चंद्र पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर चुंगी रामनगर नैनीताल के पैर पर चोट आयी हुई थी,जिसको प्राईवेट वाहन की सहायता से रामनगर उपचार हेतु भेजा गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है, जिनको अन्य वाहन से अपने-अपने गतव्य को भेजा गया। भतरौजखान पुलिस बल द्वारा रोडवेज व कैंटर की टक्कर से बाधित यातायात को सुचारु किया गया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील