ढाई लाख रुपए के अवैध सागवान की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार
लालकुआं। लालकुआं पुलिस ने भारी मात्रा में एक व्यक्ति को वन विकास निगम डिपो नंबर 1 के पास राजकीय प्राथमिक विद्यालय से अवैध सागौन की लकड़ी के गिल्टो के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से 9 नग सागौन की लकड़ी के गिल्टे बरामद बरामद किये,
जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
पुलिस पूछताछ में हाथीखाना निवासी गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह सागौन की लकड़ी अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर सलाह मशवरा कर योजना बनाकर वन विकास निगम डिपो नंबर 1 लालकुआं से चोरी की थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप