अफवाह ने रोकी प्रशासन की रफ्तार, खबर से वापस लौटा प्रशासन, नहीं मिले गायब नाबालिग बच्चे, दोबारा खोजबीन जारी

हल्द्वानी। मंगलवार देर शाम जंगल की तरफ गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए। लगभग 11:30 बजे फोन और ग्रुपों में अफवाह फैली और बच्चों की मिलने की सूचना परिजनों को दी गई, लेकिन बाद में बात फर्जी निकली। आसपास के किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि बच्चे मिल चुके हैं। इसके बाद खोजबीन कर रहे सभी लोगों में बच्चे मिलने की खबर फैल गई, जिससे खोजबीन में लगा प्रशासन जंगल से वापस लौट गया। कुछ देर बाद पता चला कि बच्चे अभी मिले नहीं हैं बल्कि यह किसी ने झूठी अफवाह फैलाई है। वहीं पूर्व प्रधान विपिन जोशी ने बताया कि किसी ने फोन करके अफवाह फैला दी कि बच्चे मिल गए हैं, इसके बाद ढूंढ खोज में गए सारे लोग वापस लौट आए। उसके बाद दोबारा प्रशासन की टीम और ग्रामीण रात 12:30 बजे जंगल को फिर रवाना हो गए। अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव निवासी अंकित भोर्याल पुत्र दीवान सिंह भोर्याल व कृष दानू पुत्र दर्मान सिंह दानू उम्र लगभग 13-14 साल देर सायं 4:00 बजे बच्चों के साथ गोला गेट खेलने गए थे, कुछ बच्चे वापस आ गए लेकिन दो बच्चे वापस नहीं आए।
साथी बच्चों ने बताया कि हमसे उन्होंने कहा कि आप चलो हम आ रहे हैं, काफी देर होने के बाद भी जब वह नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व प्रधान विपिन जोशी को दी। विपिन जोशी ने इसकी सूचना पुलिस दी, तब से वन विभाग के कर्मी व पुलिसकर्मी ग्रामीणों के साथ गोला नदी की खाक छान रहे हैं, अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है, जंगल में दोनों बच्चों की खोजबीन जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com