देर शाम बकुलिया गोला गेट की तरफ खेलने गए दो नाबालिग लापता, पुलिस व वन विभाग कर्मी मौके पर, खोजबीन जारी
हल्द्वानी। मंगलवार देर शाम जंगल की तरफ गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजन लगातार खोजबीन में लगे है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव निवासी अंकित भोर्याल पुत्र दीवान सिंह भोर्याल व कृष दानू पुत्र दर्मान सिंह दानू उम्र लगभग 13-14 साल देर सायं 4:00 बजे बच्चों के साथ गोला गेट खेलने गए थे, कुछ बच्चे वापस आ गए लेकिन दो बच्चे वापस नहीं आए।
साथी बच्चों ने बताया कि हमसे उन्होंने कहा कि आप चलो हम आ रहे हैं, काफी देर होने के बाद भी जब वह नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व प्रधान विपिन जोशी को दी। विपिन जोशी ने इसकी सूचना पुलिस दी, तब से वन विभाग के कर्मी व पुलिसकर्मी ग्रामीणों के साथ गोला नदी की खाक छान रहे हैं, अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है, जंगल में दोनों बच्चों की खोजबीन जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न