एनडीए की प्रचंड जीत पर सांसद अजय भट्ट ने व्यक्त की खुशी, कहा—यह बिहार के सुशासन और लोकतंत्र की जीत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर गहरी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार की जनता, सुशासन की परंपरा और भारतीय लोकतंत्र—तीनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सांसद भट्ट ने कहा कि एनडीए की यह अभूतपूर्व व निर्णायक विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास आधारित राजनीति, स्थिर नेतृत्व और जनता के विश्वास की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास–सबका प्रयास” की नीति को इस जीत की आधारशिला बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीतिक समझ, संगठन क्षमता और चुनावी प्रबंधन कौशल ने एनडीए को नई मजबूती प्रदान की। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के संगठनात्मक कौशल और बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क भी इस जीत के महत्वपूर्ण कारक रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा

सांसद भट्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल, प्रशासनिक अनुभव और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी एनडीए की सफलता का बड़ा स्तंभ बताया।

उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और बिहार की जागरूक जनता के विश्वास ने इस ऐतिहासिक परिणाम को जन्म दिया है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार विकास, स्थिर नेतृत्व और सुशासन की राह को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए की नई सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों को आधुनिक सुविधाएँ, महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद

अंत में सांसद भट्ट ने एनडीए के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से बिहार की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की शक्ति और जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119