खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत -परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
गंगोलीहाट। खटीमा से घर लौट रहे दो युवकों की गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डूनी–चहज मार्ग के पास उनकी ब्रेज़ा कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक सुरेश सिंह (30 वर्ष), निवासी ग्राम डूनी की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार पवन सिंह (35 वर्ष), निवासी निगलटी, गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली गंगोलीहाट से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गहरी खाई से कठिन रेस्क्यू कर घायल को सड़क तक लाया गया और 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां इलाज के दौरान पवन सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
दोनों युवक शादीशुदा थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इधर स्वजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण घायल की जान गई। उनका कहना है कि घायल युवक बोल रहा था और पहचानने की स्थिति में था, इसके बावजूद उचित उपचार नहीं मिल सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद