दुःखद…डिवाइडर से टकराई बाइक युवक की मौत, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

रामनगर से अपने घर गौजानी जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

शुक्रवार की देर रात्रि विनय पाल सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह अपनी बाइक से रामनगर बाजार से अपने घर जा रहा था। चोरपानी के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसका सिर डिवाइडर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119