दुःखद…किराना व्यवसाई गए थे बेटी का रिश्ता करने मिली मौत, बेटी गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बेटी के रिश्ते की बात कर दिनेशपुर से बाइक द्वारा लौट रहे लालकुआं के किराना व्यवसाई सुरेश कुमार की मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी किराना व्यवसाई सुरेश कुमार उम्र 52 वर्ष अपनी पुत्री अंजली सरकार उम्र 22 वर्ष के साथ बाइक द्वारा दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मटकोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके चलते वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें राहगीर उठाकर रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

वहीं उनकी पुत्री को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, इधर लालकुआं नगर में उक्त व्यवसायी के असामयिक निधन पर शोक की लहर व्याप्त है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119