दुखद खबर : यात्री वाहन के ऊपर गिरा विशालकाय बोल्डर – दो लोगों की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा, दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

वाहन में कुल 11 सवारियां मौजूद थीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

घायलों में नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष ममता पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष, प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। वहीँ मृतकों में
रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष, चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119